कोच अनिकेत उपाध्याय के शिष्य घनश्याम उपाध्याय का तूफानी शतक—61 गेंदों में 131 रन*

_बस्ती, उत्तर प्रदेश – 24 मार्च 2026_

*कोच अनिकेत उपाध्याय के शिष्य घनश्याम उपाध्याय का तूफानी शतक—61 गेंदों में 131 रन*

बेतवा ब्लास्टर्स के बल्लेबाज़ घनश्याम उपाध्याय ने अयोध्या प्रीमियर लीग में गोमती थंडर्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए मात्र 61 गेंदों पर 131 रन बनाए। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, अयोध्या में खेले गए इस मुकाबले में घनश्याम को “प्लेयर ऑफ़ द मैच” और “बेस्ट बैटर” चुना गया।

यह उपलब्धि सेंट जेवियर्स क्रिकेट अकादमी (संचालित—विजय यादव क्रिकेट अकादमी, बस्ती) के कठोर प्रशिक्षण और कोच अनिकेत उपाध्याय बीसीसीआई लेवल 1, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया लेवल 2 प्रमाणित कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। अकादमी के आधुनिक अभ्यास-पद्धति और नेट-सेशन में घंटों की मेहनत ने घनश्याम को इस मंच के लिए तैयार किया।

कोच और खेल-प्रेमियों ने इस प्रदर्शन को जिले के लिए गौरव बताया है।