ईद पर गूंजा भाईचारे का संदेश

ईद पर गूंजा भाईचारे का संदेश

 

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व राकेश चतुर्वेदी दानिश खान के घर पहुंच कर दी मुबारकबाद

 

दानिश खान के घर हुआ भव्य स्वागत समारोह

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर। जनपद में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जिले के चर्चित समाजसेवी और सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी अपने छोटे भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ युवा समाजसेवी दानिश खान के आवास पर पहुँचे।

 

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने दानिश खान और उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें ईद की दिली मुबारकबाद दी। इस दौरान दानिश खान और उनके भाई शेखू खान के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का माध्यम होते हैं। उन्होंने दानिश खान और उनके परिवार सहित समस्त जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।