प्रधानों व प्रधानाध्यापकों के समन्वय से सुधरी परिषदीय स्कूलों की दशा
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। ब्लॉक स्तरीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रधानाध्यापकों की उन्मुखीकरण कार्यशाला सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। हर्रैया ब्लॉक की कार्यशाला बीआरसी परिसर में जबकि दुबौलिया ब्लॉक की कार्यशाला विशेषरगंज स्थित एक मैरेज हाल में सम्पन्न हुई।कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल विशिष्ट अतिथि विक्रमजोत के ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेन्द्र सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।मुख्य अतिथि महेश शुक्ल ने कहा कि ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों के आपसी समन्वय से परिषदीय विद्यालयों की स्थिति मे उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर शिक्षा और विकास को और आगे बढ़ाने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ी हैं और गुणवत्ता में भी सुधार आया है।विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने संबोधन में कहा कि जनप्रतिनिधि और शिक्षक मिलकर विद्यालयों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद ने कहा कि विद्यालयों में इंफ्रास्ट्रक्चर और पठन-पाठन को मजबूत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने डीबीटी, शारदा, विद्यालय प्रबंध समिति, निपुण भारत मिशन, आईसीटी लैब, बालिका शिक्षा एवं स्मार्ट क्लास जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।उन्मुखीकरण सत्र में एआरपी सन्तोष कुमार शुक्ल, रवीश कुमार मिश्र, मनोज मिश्र, काशीराम वर्मा एवं राजीव शुक्ल ने कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, समावेशी शिक्षा और बालिका शिक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों अनिल सिंह, माया गुप्ता और चंद्रशेखर ओझा को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन धनीश त्रिपाठी और योगेश सिंह ने किया। इस अवसर पर आलम चौधरी, अर्जुन सिंह, परशुराम सिंह मुन्ना, पिंटू चौहान, अशोक शुक्ल, प्रभात सिंह, तुलसीराम वर्मा, राधिका यादव, राजकुमार तिवारी, राम सागर वर्मा, विकास पाण्डेय, राम पियारे, श्रवण कुमार, गिरिजेश बहादुर सिंह, विवेक कान्त पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं शिक्षक उपस्थित रहे।