सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता में स्काउट टीम का प्रयास सराहनीय-आरटीओ
बस्ती। सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता में स्काउट टीम बस्ती का प्रयास सराहनीय है प्रदेश स्तर पर भेजी गई बस्ती के स्काउट प्रिन्स और मंगलेश द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित पोस्टर पेंटिंग यह जानकारी देते हुए आरटीओ (ई) सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था स्काउट भवन बस्ती के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता में जनपद बस्ती के स्काउट गाइड के द्वारा बनाये गए जागरूकता पोस्टर आरटीओ बस्ती के कार्यालय में जिला संस्था स्काउट गाइड बस्ती के जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह ने स्काउट प्रिन्स और मंगलेश के साथ आ कर जमा करवा दिया गया है, प्रदेश स्तर पर मूल्यांकन के उपरांत पाँच प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा, बताया कि कार्यालय परिवहन आयुक्त उतर प्रदेश के पत्र के क्रम में सभी जनपदों से स्काउट गाइड द्वारा बनाये गए सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर, पेंटिंग को जनपदों के आरटीओ कार्यालय के माध्यम से मुख्यालय लखनऊ में संकलित करवाने के लिए अपेक्षा की गई है, जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि स्काउट्स के द्वारा बनाये गए सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर को जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने सराहना किया है और प्रदेश स्तर पर चयनित किये जाने की शुभकामनाएं दीं है।