इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने पत्रकार सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज मंडल आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने पत्रकार सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज मंडल आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

शक्ति शरण उपाध्याय

 

बस्ती। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के पदाधिकारियों ने देश में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन मंडल आयुक्त को सौंपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहे।

ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों के लिए विशेष सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को समाचार संकलन के दौरान कई प्रकार के जोखिमों का सामना करना पड़ता है। कई बार उन पर हमले भी होते हैं जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। यदि पत्रकार सुरक्षित रहेंगे तभी वे निष्पक्ष और निर्भीक होकर समाज के सामने सच्चाई ला सकेंगे। क्लब के अन्य सदस्यों ने भी एक स्वर में कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कानून बनाया जाना चाहिए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पत्रकारों के साथ होने वाली घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंडल आयुक्त को सौंपे गए इस ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द लागू होने की मांग।