नागपुर, महाराष्ट्र।
पावन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर उत्तराखंड की पवित्र चार धाम यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 17 मई से 29 मई 2026 तक भागवत भास्कर गोपाल दाधीच के पावन सानिध्य में संपन्न होगी।
इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान कोमल–मुकेश जोशी परिवार हैं। वहीं इस पुण्य यात्रा में प्रिया जायसवाल, सतीश अग्रवाल और साधना खुराना सहित कई श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं।
आयोजन समिति के अनुसार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थ स्थलों में दर्शन और पवित्र स्नान का लाभ प्राप्त होगा। यात्रा में भक्त सबसे पहले हर की पौड़ी में पवित्र गंगा स्नान करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ तथा बद्रीनाथ धामों के दर्शन करेंगे। चारों धामों में दर्शन-पूजन और स्नान के बाद यह यात्रा पुनः नागपुर लौटेगी।
इस पवित्र यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिया गया है। जो भी वैष्णव भक्त इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, वे द्वारकाधीश मंदिर में संपर्क कर सकते हैं। यात्रा से जुड़ी जानकारी और पंजीकरण के लिए श्रद्धालु भागवत भास्कर गोपाल दाधीच से संपर्क कर सकते हैं।
आयोजकों का कहना है कि पुरुषोत्तम मास में आयोजित यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है और बड़ी संख्या में भक्तों के इसमें शामिल होने की संभावना है।