अनुराग लक्ष्य, 10 नवम्बर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
अभी दो दिन पहले ही दीपावली के शुभ अवसर पर मैंने अपने समाचार में यह पंक्तियाँ कहीं थीं कि,
जिधर भी देखिए ग़म की लकीर काली है,
किसी के घर में अंधेरा कहीं दिवाली है ।
अजीब रीत है दुनिया बनाने वाले की,
किसी के घर में अंधेरा कहीं दिवाली है ।।
आज यह बात पूरी तरह चरितार्थ भी हो गई, कि मुंबई में कई जगह खुशियाँ मातम में बदल गईं ।
आपको बताते चलें कि आग की ऐसी विनाश लीला इससे पहले न तो आपने देखी होगी और न सुनी होगी ।
आपको इस बात के लिए आश्चर्य ज़रूर होगा कि देश की आर्थिक नगरी मुंबई में छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली को मिलाकर लगभग 82 जगहों पर भीषड़ आग से भारी क्षति हुई है। जिसमें मुख्य रूप से डोंगरी, कुर्ला, कल्याण थाने अंधेरी पूरी तरह चपेट में आ गए।
सूत्रों के अनुसार यह आगज़नी पाठकों के विस्फोट से ही हुई। दमकल विभाग की मशक्कत से कुछ स्थानों पर बमुश्किल काबू तो पा लिया गया लेकिन कुछ जगहों पर भीषड़ आग लग जाने की वजह काफी नुकसान हुआ है।