सुरेश यादव ने अयोध्या के पूरा बाजार में किया मां लक्ष्मी पूजन का शुभारंभ, कृष्ण कुमार मांझी को चुनाव में पूर्ण समर्थन का किया ऐलान

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या (पूरा बाजार) दीपावली के पावन अवसर पर अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के पूरा बाजार स्थित पंडाल में भव्य मां लक्ष्मी पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आयोजक कृष्ण कुमार मांझी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें अयोध्या विधानसभा क्षेत्र-275 से प्रस्तावित प्रत्याशी एवं जाने-माने समाजसेवी सुरेश यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। फीता काटकर और आरती कर की समारोह की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेश यादव ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात उन्होंने मां लक्ष्मी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाali की कामना की।
कृष्ण कुमार मांझी के चुनाव लड़ने पर किया बड़ा ऐलान
समारोह को संबोधित करते हुए सुरेश यादव ने आयोजक कृष्ण कुमार मांझी के संबंध में एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि कृष्ण कुमार मांझी भविष्य में यदि किसी भी चुनाव में किसी भी पद से अपनी उम्मीदवारी पेश करते हैं, तो उन्हें उनका (सुरेश यादव का) पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त रहेगा।”जनसेवा ही मेरा संकल्प है” सुरेश यादव ने अयोध्या की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उन्हें क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त हुआ, तो वे विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई धारा बहाएंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना, युवाओं के लिए रोजगार और अवसर उपलब्ध कराना तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना उनके मुख्य एजेंडे में शामिल है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाजसेवा उनके लिए राजनीति का जरिया नहीं, बल्कि एक पवित्र जनसेवा का संकल्प है। क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवी चेहरा सुरेश यादव लगातार जरूरतमंद परिवारों की सहायता, बेटियों को साइकिल वितरण, स्कूली बच्चों को शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने और गरीबों की हरसंभव मदद जैसे सामाजिक कार्यों के जरिए अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। हजारों बेटियों तक सीधे मदद पहुँचाने और क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने के कारण वे एक लोकप्रिय समाजसेवी चेहरे के रूप में उभर रहे हैं। इस अवसर पर रवि कुमार, कर्मवीर, सोमई निषाद, दुर्ग मांझी, गोलू और राज सहित विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।