बीर शिरोमणि रुपन बारी के चौथे स्मृति द्वार का उद्घाटन
बस्ती । जिले के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के अमारी बाजार में भाजपा विधायक अजय सिंह द्वारा बारी समाज के पुरोधा रहे बीर शिरोमणि रुपन बारी. राष्ट्र गौरव जय कीरत बारी एवं राजा शिव दीन सिंह बारी के नाम का स्मृति द्वार का निर्माण कराया गया जिसका उद्घाटन रावत (बारी) एकता मंच बस्ती उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिव कुमार कमल बारी एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया।
क्षेत्र के अमारी बाजार में लगे स्मृति द्वार को विधायक श्री सिंह द्वारा विधायक निधि से किया गया है. रावत (बारी) एकता मंच के अनुरोध पर विधायक अजय सिंह द्वारा लगाये गये इस स्मृति द्वार के लग जाने से अब बस्ती जिले में कुल चार स्मृति द्वार हो गये। अखिल भारतीय बारी संघ उत्तर प्रदेश के सचिव रामभवन बारी ने कहा कि शिव कुमार कमल बारी की टीम के अथक प्रयास से कप्तानगंज. रुधौली. महादेवा एवं हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कार्य सम्पन्न हुआ ।
रावत बारी एकता मंच बस्ती हर्रैया तहसील के अध्यक्ष सतीश कुमार बारी, राहुल बारी, अयोध्या प्रसाद बारी, त्रिलोकी प्रसाद एडवोकेट एवं सत्येन्द्र बारी ने कहा कि शिव कुमार कमल बारी के इस कार्यों का जनपद ही पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है ।