भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न
जौनपुर। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा के सत्र 2026–27 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव काशी प्रांत से पधारे चुनावी पर्यवेक्षक आदरणीय बद्रीनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से गणेश साहु को अध्यक्ष, प्रेम कुमार संतोषी को सचिव तथा दिवाकर गुप्त कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन परिषद के सचिव संतोष अग्रहरि ने किया।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष सतेन्द्र अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, शरद पटेल, शिवकुमार गुप्त, निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, गतिविधि संयोजक प्रदीप जायसवाल, शरद साहू, आशुतोष पाठक, सहित अतुल सिंह, डा•गौरव मौर्य,रामरतन सेठ, शिवकुमार सेठ, संतोष साहू, ध्रुव जायसवाल, दीपक केशरी, अश्वनी श्रीवास्तव अंशु, सुजीत गुप्ता, संजय साहू, राजेंद्र निगम, विजय सिंघानिया, डॉ. आनंद मौर्या, राजीव साहू, आनंद साहू, सतीश जायसवाल, दिलीप साहू आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं सक्रिय कार्यकाल की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।