प्रदेश स्तर पर बस्ती की स्टेट चैंपियन बालिका कबड्डी टीम हुई सम्मानित

प्रदेश स्तर पर बस्ती की स्टेट चैंपियन बालिका कबड्डी टीम हुई सम्मानित

 

बस्ती। डॉ भीम राव अम्बेडकर अंतराष्ट्रीय खेल संकुल स्टेडियम डाभा सेमर अयोध्या में प्रदेश स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्टेट चैंपियन बनी बस्ती की प्राथमिक बालिका संवर्ग की कबड्डी टीम को आयोजन समिति के द्वारा ट्रेक शूट, मेडल, प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया, सहायक शिक्षा निदेशक(बेसिक) बस्ती मण्डल संजय कुमार शुक्ल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद सहित तमाम शुभ चिंतकों ने बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तर पर इतिहास रचते हुए प्राथमिक बालिका वर्ग कबड्डी टीम पीएमश्री वेदपुर नचना विकास खण्ड दुबौलिया की टीम ने गोरखपुर मंडल की टीम को हराकर राज्य स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता की विजेता बनी है, इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार मिश्रा, सर्वदेव सिंह, माखनलाल, अरुण कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, नीरज कुमार, दीपक सिंह, पवन मिश्रा, बृजेश मिश्रा, अरुण भारती सहित तमाम खेल प्रेमी शिक्षक और अनुदेशक मौजूद रहे, विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललन चन्द्र त्रिपाठी, मनोज कुमार, राम प्रताप, राम नरायन, राजेश कुमार, अखिलेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, वर्मा, पिंकी, दीक्षा सिंह, योगेश कुमार पांडेय आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।