साइबर अपराध की रोकथाम में जन जागरुकता महत्वपूर्ण : मनोज दूबे

*साइबर अपराध की रोकथाम में जन जागरुकता महत्वपूर्ण : मनोज दूबे*

 

*सोशल मीडिया का सावधानी से करें प्रयोग- जितेंद्र यादव*

बस्ती। महिला पी जी कॉलेज बस्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मी बाई इकाई का प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी के मार्ग दर्शन में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन आज साइबर अपराध की रोकथाम हेतु जन जागरूकता रैली निकाली गई, रैली को कंपोजिट विद्यालय तुर्कहिया की प्रधानाचार्य श्रीमती नजराना जमाल ,सहायक अध्यापिका अफसाना मंसूरी, श्रीमती मंजू यादव, शिक्षक मंजू मिश्रा,अपर्णा यादव, दिव्या पाण्डेय, उपस्थित रहीं, जन जागरूकता अभियान रैली, तुर्कहिया मोहल्ला, व शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महाविद्यालय में आई, द्वितीय एवं बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि साइबर थाना बस्ती के उपनिरीक्षक मनोज दूबे एवं विशिष्ट अतिथि आरक्षी ,जितेंद्र यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। ‘मुख्य अतिथि उप निरीक्षक मनोज दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि जन जागरूकता अभियान साइबर अपराध की रोकथाम हेतु सर्वाधिक महत्वपूर्ण है. आम जन इस अपराध के बारे में अनभिज्ञ होते है, इसलिए अपराधी अपनी गैर कानूनी गतिविधियों में सफल हो जाते है आज इस बात की विशेष आवश्यकता है कि हम साइबर अपराधों के बारे में जानकारी प्राप्त कर बचाव हेतु जागरूक रहे।फ्रॉड बैंक मैसेज, किसी भी फोन कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। फोन कॉल की विश्वनीयता जानने के बाद ही कुछ सूचना प्रदान करे।

डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रेरित किया गया तथा डिजिटल वॉरियर्स के क्या काम होंगे जैसे अफवाहों को रोकना अफवाहों का खंडन करना सोशल मीडिया पर ऐसे फेक न्यूज जो सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ते है उनका खंडन करना सोशल मीडिया के किसी भी सूचना को बिना जाने समझे शेयर ना करना पुलिस के कार्यों को प्रोत्साहित करना इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक द्वारा जारी किए गाइडलाइन के अनुसार डिजिटल वॉरियर्स बनाए जा रहे है इसके साथ साथ साइबर क्राइम जागरूकता जिसमें खास संबंधित बातों को बताते हुए जैसे-डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रेरित किया गया तथा डिजिटल वॉरियर्स के क्या काम होंगे जैसे अफवाहों को रोकना अफवाहों का खंडन करना सोशल मीडिया पर ऐसे फेक न्यूज जो सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ते है उनका खंडन करना सोशल मीडिया के किसी भी सूचना को बिना जाने समझे शेयर ना करना पुलिस के कार्यों को प्रोत्साहित करना इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक द्वारा जारी किए गाइडलाइन के अनुसार डिजिटल वॉरियर्स बनाए जा रहे है इसके साथ-साथ साइबर क्राइम जागरुकता जिसमें खास संबंधित बातों को बताते हुए जैसे फर्जी क्रेडिट मैसेज फ्राड, फेसबुक सोशल मीडिया पर अंजान से दोस्ती, फर्जी लोन एप, टेलीग्राम चौनलध्यर्क फ्रॉम होम फ्राड, गुगल पर पड़े फर्जी हेल्प लाइन नंबर, गुगल आदि सर्च इंजन की फर्जी वेबसाइट, न्यूड वीडियो कॉल फाड, फर्जी फोन कॉल फ्राड, आनलाइन खरीददारी, आनलाइन बिक्री, स्क्रीन शेयरिंग एप्लीकेशन से फाड, क्रेडिट कार्ड फार्ड, है फारवर्डर APK फाइल से फ्राड, कार्ड स्कीमिंड डिवाइस/कार्ड बदलना, चार्जिग केबल / वाईफाई से डाटा चोरी, फर्जी फेसबुक / सोशल मीडिया एकाउंट बनाकर, जीवन साथी/डेटिंग ऐप से फ्राड, शहरों/गावों में घूमकर धोखाधडी, फेक नोटिस/दस्तावेज से सावधानी साइबर अपराध का नया ट्रेंड डिजिटल अरेस्ट आदि प्रकार के साइबर फ्राड से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान किया गया। ‘साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 वेबसाइट WWW-cybercrime-gov-in आदि के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया

विशिष्ट अतिथि आरक्षी जितेंद्र यादव ने कहा कि हमें सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए। सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म (ह्वाट्सएप/फेसबुक/इंस्टाग्राम/एक्स/ट्वीटर आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। T सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर डबल वेरिफिकेशन कोड का प्रयोग करें। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ कमलेश कुमारी पाण्डेय व आभार ज्ञापन प्रख्यात समाजशास्त्री डा रघुवर पाण्डेय ने किया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से आरक्षी अमित झा, डॉ सुधा त्रिपाठी, डॉ स्मिता सिंह,डा प्रियंका मिश्र,श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ संतोष यदुवंशी, श्रीमती पूनम जी,सूर्या उपाध्याय मोनी पांडेय, नेहा श्रीवास्तव, सहित एन एस एस की छात्राए उपस्थित रही।