जनपद में एलपीजी की होम डिलीवरी व्यवस्था होगी सख्ती से लागू, अफवाहों पर ध्यान न दें – डीएम अनुपम शुक्ला

*जनपद में एलपीजी की होम डिलीवरी व्यवस्था होगी सख्ती से लागू, अफवाहों पर ध्यान न दें – डीएम अनुपम शुक्ला*

 

 

*एलपीजी वितरण व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त: हर उपभोक्ता को घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के निर्देश*

 

 

*गैस की कोई कमी नहीं, होम डिलीवरी से होगा पारदर्शी वितरण – जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश*

 

 

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्टर सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु की उपस्थिति में एलपीजी की समस्या/अफवाहों के संबंध में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त पूर्ति निरीक्षकों, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यथा– बीपीसीएल, एचपीसीएल एवं आइओसीएल के प्रतिनिधियों, जनपद के समस्त एलपीजी वितरकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में एलपीजी समस्या से संबंधित उपभोक्ताओं के समस्याओं के स्थाई समाधान के दृष्टिगत संपूर्ण जनपद में होम डिलीवरी सिस्टम को लागू किए जाने के निर्देश दिए और सभी एलपीजी वितरकों को होम डिलीवरी सिस्टम का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी एलपीजी वितरकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का सीधे उनके घर पर डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। इसी के साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया की बुकिंग के उपरांत गैस एजेंसियों पर आने वाले उपभोक्ताओं को तत्काल टोकन उपलब्ध कराया जाए, टोकन में गैस सिलेंडर के उनके घर पर डिलीवरी किए जाने के समय सीमा अंकित हो।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी एलपीजी वितरकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी गैस एजेंसी पर भीड़ न लगे, कोई भी उपभोक्ता एजेंसी पर है उसे होम डिलीवरी की स्पष्ट जानकारी दें। किसी भी प्रकार की समस्या अथवा सुविधा हेतु संबंधित उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकार पुलिस या पूर्ति निरीक्षक से संपर्क कर सुगमता के साथ उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी सिस्टम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्वाह्न 9 से 11 के बीच गैस सिलेंडर के बुकिंग से संबंधित नंबरों पर अधिक दबाव होने के कारण कभी कभी समस्याएं आती हैं जिस पर जिलाधिकारी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि उपभोक्ता इस समय अवधि के अतिरिक्त समय में अपने गैस सिलेंडर की सुगमता से बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को सूचित किया कि होम डिलीवरी के समय हॉकर को ओटीपी उपलब्ध कराना अनिवार्य है अतः बुकिंग के समय पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को सुरक्षित रखें तथा सिलेंडर की डिलीवरी के समय हॉकर को उपलब्ध कराएं।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को एलपीजी से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम का संचालन किए जाने के निर्देश दिए, इसके लिए आपूर्ति विभाग के कार्मिकों की प्रतिदिन दो शिफ्ट (प्रत्येक 8 घंटे) में ड्यूटी लगाए जाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित गैस एजेंसियों का नियमित भौतिक निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस की कमी नहीं है इसका प्रभावी ढंग से वितरण होम डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर गैस की होल्डिंग या ओवररेटिंग की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसी शिकायत पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।