शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन द्रारा स्काऊट भवन बस्ती में शैक्षिक नवाचार कार्यशाला सम्पन्न
बस्ती। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन द्रारा स्काऊट भवन बस्ती में शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन किया गया ।शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में शिक्षकों ने अपने अपने नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यशाला में सरस्वती वंदना,स्वागत गीत, शिक्षा गीत , प्रस्तुत किये गए। शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने अपने विषय गत नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन द्वारा विषयगत कार्य शालाओें का आयोजन सराहनीय है । आपके द्वारा किये गये कार्य बहुत ही अच्छे है ।सफल कार्यशाला आयोजन हेतु शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन टीम वधाई की पात्र है, शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मण्डल अध्यक्ष श्रुति त्रिपाठी ने शैक्षिक नवाचारों व एसोसिएशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष बस्ती अमर चन्द्र वर्मा ने सभी अतिथियों व नवाचारी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का कुशल संचालन पंकज चौधरी ने किया, कार्यक्रम में वर्षा चौहान, सावित्री त्रिपाठी, मिथलेश, राम लखन मौर्य, शेष दत्त, अजय श्रीवास्तव, माधुरी त्रिपाठी,आदि शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।