पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया: प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में डायल 112 कर्मियों और रिक्रूट हुए शामिल

पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया: प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में डायल 112 कर्मियों और रिक्रूट हुए शामिल

 

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में डायल 112 के कर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों और सीपीआर (CPR) पर केंद्रित था। जिला अस्पताल के डॉ. अम्बिकेश पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में घायल या बीमार व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के विभिन्न तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। चिकित्सक दल ने दुर्घटना, चोट, बेहोशी, रक्तस्राव और अन्य आकस्मिक स्थितियों में त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान व्यवहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान डायल 112 प्रभारी निरीक्षक दौलत यादव और आरटीसी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार देने के लिए सक्षम बनाना है। इससे आमजन को समय पर मदद पहुंचाने की उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।