भयहरण नाथ धाम में होली उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

भयहरण नाथ धाम में होली उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

 

विधायक जीत लाल पटेल के फगुवा गायन से हुआ होली उत्सव का शुभारंभ

 

धाम के सर्वांगीण विकास में राज्य सभा सांसद अमर पाल करेंगे प्रबन्धन का पूरा सहयोग व भागीदारी – राय साहब सिंह

 

प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में होली उत्सव का भव्य आयोजन भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान द्वारा किया गया। विधायक जीत लाल पटेल के फगुवा गायन से होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्य मंदिर स्थित लिंग रूप में बिराजमान भयहरण महादेव सहित धाम स्थित सभी मंदिर में सामूहिक रूप से देवी देवताओ के साथ फूलों की होली खेली गई। प्रारंभ में ही धाम के महासचिव व जिला लोकपाल समाज शेखर ने सभी का स्वागत करते हुए धाम की महत्ता व गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने कहा की स्थानीय समाज ने धाम के विकास में सतत सराहनीय व अनुकरणीय प्रयास किया है। सांसद जी की ओर से उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रबन्ध समिति द्वारा अपेक्षित सभी जरूरी संवैधानिक व नियमानुसार होने वाले प्रस्ताव को पूर्ण कराया जायेगा। बेलखर नाथ धाम के पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कांत मिश्र ने कहा की भयहरण नाथ धाम की गतिविधियों से समाज को दिशा देती है। मुख्य अतिथि जीत लाल पटेल ने जहां महिला दिवस के अवसर पर विशेष प्रकाश डालते हुए फगुवा गायन करके होली उत्सव का शुभारंभ किया। लोक गायक अजब नारायण व स्थानीय फगुवा गायको ने अपने गीतों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। दीन दयाल आजीविका मिशन की समन्वयक रंजना विश्वकर्मा ने महिला स्वावलंबन व स्वरोजगार तथा विभागीय योजना के प्रति जगरूकता पैदा की। द्वितीय सत्र में विराट कवि सम्मेलन का सुरुचि पूर्ण आयोजन पुरातत्वविद व लोक कवि निर्झर प्रतापगढ़ी की अध्यक्षता व प्रसिद्ध जन कवि प्रकाश जी के विशेष आतिथ्य में किया गया। संचालन राज्य विश्वविद्यालय के डॉ पीयूष मिश्र पीयूष ने किया। प्रमुख रूप से वेदानंद वेद, गीतकार डॉ अशोक अग्रहरि, अमर नाथ बेजोड़, राजेश हर्षपुरी, रजिया सुल्तान, प्रशांत भरुहिया, अरुण रत्नाकर, आशा लता यादव, विवेक शर्मा व राजेश यादव आदि प्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओ से सभी का स्वस्थ मनोरंजन व ज्ञानवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल व धन्यवाद ज्ञापन कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज नारायण मिश्र, बबन सिंह, रमेश चंद्र अग्रहरि हिंद, धन श्याम गिरी, डॉ अमर बहादुर सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी राजीव वर्मा, राजीव नयन मिश्र, राज किशोर मिश्र, संजीव मिश्र नीरज, भाऊ जी महाराज, सूर्य प्रकाश शुक्ल, दीपक जायसवाल, धर्मेंद्र पटेल, जय सिंह यादव, राकेश मिश्र, अनिल मिश्र सोनू, बालेंदु भूषण मिश्र, अमरेश तिवारी, कमलेश वैश्य, अवधेश मिश्र व संजय गौतम आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।