सड़क किनारे फेंका गया नगर पंचायत हीरागंज के कूड़ा-करकट की गंध से राहगीर परेशान।
मवेशी पिन्नी खाकर हो रहें बीमार।
बाबागंज, नगर पंचायत हीरागंज में लक्ष्मीगंज के पास बॉर्डर जहां पर नगर पंचायत का बोर्ड लगा हुआ नगर पंचायत के बाहर झींगुर ग्राम सभा पड़ती है ।नगर पंचायत हीरा गंज से बाबागंज ब्लाक मुख्यालय जाने वाली सड़क के बगल एवं नगर पंचायत सीमा के बाहर लक्ष्मीगंज बाजार के समीप नगर पंचायत हीरागंज का कूड़ा करकट फेंका जाता है । कूड़े में आग लगा दी गई है आग से निकलने वाला धुआं एवं बदबू से आने जाने वाले राहगीरो परेशान हो रही हैं आलम यह है कि इतनी दुर्गंध आती है कि उसके पास से गुजरना मुश्किल होता है ।
पिन्नी में भरकर फेंका गया सडा सामान के साथ पिन्नी भी जानवर का कर बीमार हो रहे हैं जबकि नगर पंचायत हीरागंज बैरागीपुर में वार्ड नंबर 14 एम, आर ,एफ,बना हुआ है लेकिन नगर पंचायत का कूड़ा करकट बाबागंज हीरागंज सड़क मार्ग के पास फेंका जाता है।
इस संदर्भ में जानकारी के लिए नगर पंचायत हीरागंज ईओ राकेश कुमार सरोज को टेलीफोन किया गया उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में हमको जानकारी नहीं है अगर आग लगी है तो पानी डलवा कर बुझाना बुझाया जाएगा