आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ खाक सेवा समर्पण भाव परिवार ने बढ़ाया मदद का हाथ
हरैया तहसील के सेमरा मजगवां गांव में होलिका दहन के मध्य रात्रि में अज्ञात कारणों से दुर्गावती पत्नी वेद प्रकाश के रिहायसी झोपड़ी में आग लग गयी जिससे घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया आग की तपटें इतनी तेज थी की जबतक लोग आग पर काबू पाते तब तक घर में रखा राशन विस्तर चारपाई कपड़ा सब जलकर खाक हो गया घर से सटा ही जीवन यापन के लिये रखा गुमटी भी जल गया जिससे परिवार पर आर्थिक संकट आ गया जिसकी सूचना पर सामजिक संस्था सेवा समर्पण भाव परिवार मौके पर गयी और परिवार को ढाढ़स बँधाते हुऐ 5 हजार रूपये का सहयोग भी दिया संस्था के सेवादारों ने शोशल मीडिया पर और लोगों से मदद की अपील की है इस मौके पर उमंग पाण्डेय, अजय मिश्र, आशीष गुप्ता, के एल तिवारी, परमानंद द्विवेदी व दिलीप पाण्डेय मौजूद रहे