परमहंस दास कुटी पर समाधि स्थल का विधायक ने किया उद्घाटन होली मिलन समारोह में जुटे विहिप कार्यकर्ता
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के परिवारपुर में मनोरमा नदी के तट पर स्थित परमहंस दास कुटी पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परमहंस दास जी के जीर्णोद्धार किए गए समाधि स्थल का उद्घाटन हर्रैया विधायक अजय सिंह ने फीता काटकर किया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हरिमूर्ति सिंह मनोज, जिला मंत्री प्रवीण सिंह तथा अनिल सिंह की अगुवाई में आयोजित इस होली मिलन समारोह में प्रांत मंत्री नागेंद्र जी, फ्रांस संगठन मंत्री दीपेश जी सहित हर्रैया विधायक अजय सिंह भी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष हरिमूर्ति सिंह मनोज ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। विश्व हिंदू परिषद सदैव समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए कार्य करती रही है। इस दौरान विधायक अजय सिंह ने मनोरमा नदी के तट पर स्थित परमहंस दास कुटी में नवनिर्मित समाधि स्थल का फीता काटकर उद्घाटन किया और इसके लिए आयोजकों को बधाई दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रवीण सिंह, विवेक सिंह, अजय कनौजिया, दीपक शर्मा, विकास शर्मा, हरिश्चंद्र सिंह, सतीश सिंह, प्रमोद पांडेय, पवन सिंह, अनिल सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।