बसपा की तैयारी बैठक में 15 मार्च को लखनऊ कूंच की बनी रणनीति, बनाये सदस्य
बस्ती। रविवार को बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा वर्ग भाई चारा कमेटी की बैठक बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के अरईल दीगर पट्टी गांव में बसपा विधानसभा महासचिव उमाश्ंांकर राव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में बसपा की नीतियों, कार्यक्रमों से लोगों को जोड़ने के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य दल छोडकर आने वालों को बसपा का सदस्य बनाया गया।
मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग भाई चारा के जिला संयोजक के.सी. मौर्य और विशिष्ट अतिथि अनूप कुमार एडवोकेट ने कहा कि आगामी 15 मार्च को बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम के जन्म जयन्ती अवसर पर लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कहा है कि इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रहे। इसी एकजुटता से बसपा के सरकार बनाने का संकल्प पूरा होगा। बैठक में पिछड़ा वर्ग के हितों के लिये बसपा द्वारा किये गये कार्यो पर चर्चा की गई। संचालन विधानसभा संयोजक गौड़ महेश चन्द्रवंशी ने किया। बसपा विधानसभा महासचिव उमाश्ंांकर राव ने कहा कि बस्ती से बड़ी संख्या में 15 मार्च को लोग कांशीराम स्मारक स्थल पहुंचेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से रामलला गौड़, राजकिशोर मौर्य, राम किशन मौर्य, अगनू शर्मा, भैयाराम विश्वकर्मा, भालचंद मौर्य, राम आशीष मौर्य, बीरकुमार मौर्य, राम नरायन चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, रंगीलाल, संदीप कुमार, सजनलाल, भोलानाथ, ओेमनाथ, श्रीकेश, दीपक, सुनील कुमार, श्रवण कुमार के साथ ही बसपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।