मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद होली से पूर्व नहीं हो पाया शिक्षकों के वेतन का भुगतान-संजय द्विवेदी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी
सोमवार को कोषागार खोलकर किया जाए वेतन का भुगतान
संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी आरोप लगाया है कि कोषागार के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद होली महापर्व से पूर्व शिक्षक -शिक्षणत्तेर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। जिसको लेकर शिक्षक से क्षेत्र कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। श्री द्विवेदी ने कोषागार में माध्यमिक शिक्षा के पटल परिवर्तन की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कोषागार खोलकर शिक्षकों के वेतन का भुगतान किया जाए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने भी होली से पूर्व अर्थात 28 फ़रवरी को वेतन भुगतान करने का निर्देश जारी किया है किंतु कोषागार के पटल सहायक की लापरवाही के कारण वेतन भुगतान नहीं हो पाया है।
महानिदेशक ने अपने निर्देश में कहा है कि दिनांक 01 मार्च, 2026 को सामान्य अवकाश तथा 02 मार्च, 2026 को होलिका दहन के त्योहार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण समस्त राज्य कर्मचारियों व सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओ, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों, शहरी स्थानीय निकायों तथा उत्तर प्रदेश के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरो, पारिवारिक पेंशनरों को माह फरवरी, 2026 का वेतन एवं पेंशन का भुगतान 28 फरवरी, 2026 को किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
जिला विद्यालय शिक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि सभी 34 माध्यमिक विद्यालयों का वेतन बिल कोषागार भेज दिया गया है। कोषागार तकनीकी खामियों के कारण वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है।