महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के पावन क्षेत्र सरायरासी में आगामी 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक भव्य ‘श्रीराम कथा महोत्सव’ का आयोजन होने जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। गुरुभक्ति और रामकथा का अनूठा संगम
इस महोत्सव की सबसे खास बात यह है कि इसमें केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से गुरु जी के अनुयायी और शिष्य बड़ी संख्या में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। सात समंदर पार से आने वाले इन शिष्यों के लिए अयोध्या का यह ‘महोत्सव’ गुरु-दीक्षा और रामकथा के श्रवण का एक दुर्लभ अवसर है। तिथि 19 मार्च से 27 मार्च, 2026 स्थान निज निवास, सरायरासी, अयोध्या धाम। आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह ‘रोहित’ एवं वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह। तैयारियां जोरों पर है। आयोजन समिति के अनुसार, विदेशी मेहमानों और देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की सुचारू व्यवस्था की जा रही है। आयोजन स्थल को भव्य रूप दिया जा रहा है ताकि रामकथा के अमृत पान के लिए आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। स्थानीय प्रशासन और आयोजकों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से अयोध्या की वैश्विक पहचान और भी सुदृढ़ होगी। विदेशी शिष्यों का आगमन इस बात का प्रमाण है कि भगवान श्रीराम की महिमा और भारतीय संस्कृति का आकर्षण सीमाओं के पार भी अटूट है।