गुरुकुल महाविद्यालय के 101वें वार्षिकोत्सव का आगाज़: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया उद्घाटन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या स्थित श्री निःशुल्क गुरुकुल संयुक्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित गुरुकुल महाविद्यालय का 101वां वार्षिकोत्सव बुधवार से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हो गया। 25 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले इस त्रिदिवसीय उत्सव के प्रथम दिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
शारीरिक दक्षता ही सफलता की कुंजी: बृजभूषण शरण सिंह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने उत्तम स्वास्थ्य और शारीरिक दक्षता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या ही वह आधारशिला है, जिस पर एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।जब उनसे गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था के भविष्य पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे एक अत्यंत व्यापक और गंभीर विषय बताया, जिस पर राष्ट्रव्यापी गहन चर्चा की आवश्यकता जताई। संसाधनों के अभाव में जूझ रहे गुरुकुल, विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने गुरुकुल शिक्षा पद्धति की वर्तमान चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि सरकार इस प्राचीन पद्धति पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रही है। पर्याप्त बजट का अभाव और योग्य शिक्षकों की कमी विद्यालय के संचालन में बड़ी बाधा बन रही है। धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम वार्षिकोत्सव के पहले दिन परिसर वेदमंत्रों की गूंज से सराबोर रहा। कार्यक्रम में निम्नलिखित प्रमुख आयोजन किए गए। वेदपाठ एवं भव्य यज्ञ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं भजन-कीर्तन मेधावी छात्र सम्मान समारोह विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर सुप्रसिद्ध विद्वान दीनानाथ शास्त्री, डॉ. प्रशस्वी मिश्र शास्त्री, आचार्य राम प्रकाश, राजेंद्र तिवारी, आशीष द्विवेदी, बृजमोहन, राजेश उपाध्याय और वरिष्ठ आचार्य मुकेश दास सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व अभिभावक उपस्थित रहे। पूर्व सांसद के साथ उनके प्रमुख सहयोगी निलेश सिंह व दद्दू पंडित भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी धर्मप्रेमियों और नागरिकों से अपील की है कि आगामी दो दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक 101वें वार्षिकोत्सव में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएं।