हिंदी हैं हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा – प्रो0 सुनीता तिवारी

हिंदी हैं हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा – प्रो0 सुनीता तिवारी

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । महिला महाविद्यालय, बस्ती में हिन्दी दिवस के संदर्भ में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सुनीता तिवारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सरस्वती वंदना श्रेया पांडेय के द्वारा और स्वागत गीत नैंसी चौधरी व श्वेता के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

 

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सुनीता तिवारी ने अपने संबोधन में हिंदी के महत्व को बताते हुए कहा कि हिंदी, हमारी पहचान का अंग जिससे हमारी संस्कृतिक विरासत जुड़ी हुई है। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती प्रियंका सिंह ने हिंदी दिवस की महत्ता को समझाते हुए कहा कि हिंदी हमारे मनोभाव को प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम है।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं (पलक श्रीवास्तव, श्रेया पांडेय, प्रियंका गुप्ता, रोशनी, निशा, चांदनी, सलोनी, प्रीति चांदनी, अंजलि, नैंसी चौधरी) ने भाषण एवं कविता के माध्यम से हिंदी के संदर्भ में अपने मनोभावों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती प्रियंका सिंह द्वारा किया गया| इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 रघुवर पांडेय, डॉ0 नूतन यादव, डॉ0 सुधा त्रिपाठी, डॉ0 वीना सिंह, डॉ0 सुहासिनी सिंह, डॉ0 रूचि, श्रीवास्तव, डॉ0 संतोष यदुवंशी, श्रीमती प्रीति प्रजापति, श्रीमती पूनम यादव आदि उपस्थित रहें।