चौदह लोगों पर गैंगस्टर की कार्यवाही, पांच को पकड़ कर जेल भेजा
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
बाबागंज, संग्रामगढ़ थाना अध्यक्ष मनोज कुमार तोमर ने थाना क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक लोगों पर गैंगस्टर के तहत कार्यवाही किया है ।मंगलवार को पांच को पकड़ कर जेल भेज दिया।
संग्रामगढ़ पुलिस द्वारा चलाए गए अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त लोगों पर कार्यवाही के तहत सोमवार को थाना क्षेत्र के 14 लोगों पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत कर धर पकड़ शुरू कर दिया । मनोज कुमार तोमर द्वारा गठित टीम दरोगा उमाशंकर यादव, मुन्ना यादव, वीरेंद्र सिंह, सूबेदार राय, सिपाही अभिनव दुबेदी, रामनिवास, अमृता तिवारी, कुलदीप यादव, अमित सिंह द्वारा
मंगलवार को संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोना सरैया के पास से वीरेंद्र यादव पुत्र निवासी नरयी, रमेश पुत्र कमलेश कहार निवासी नरयी, सागर नई पुत्र राजेश नाई निवासी नरयी, अंकुश सिंह पुत्र रूद्र पाल सिंह निवासी नरयी, रामेंद्र सरोज पुत्र राजाराम हिसामपुर को गिरफ्तार किया, उपरोक्त लोगों के विरुद्ध आर्थिक भौतिक लाभ ,अर्थव्यवस्थ अर्जित करना एवं हत्या का प्रयास करना, पैसे की वसूली की नीयत से अपराधिक संपत्ति अर्जित करना एवं मिथ्या साक्ष्य गडकर झूठा मुकदमा लिखवाना एवं राजमार्ग बाधित करना भय का माहौल बनाने का मुकदमा पंजीकृत हुआ है
थाना अध्यक्ष मनोज कुमार तोमर ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों संयुक्त रूप से सामिल होकर घटना को अंजाम देने की नियति पर कार्यवाही की जा रही है
पाच को न्यायालय समक्ष प्रस्तुत किया गया है अन्य की तलाश जारी की जा रही है