भव्य राम मंदिर देख भावुक हुए गुजरात के श्रद्धालु, बोले— “500 वर्षों का संकल्प हुआ पूर्ण”

 

कथा व्यास रमन भाई शास्त्री ने योगी-मोदी सरकार के विकास कार्यों को सराहा; सामूहिक भागवत कथा का आयोजन

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में इन दिनों गुजरात से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर लौटे भक्तों ने मंदिर निर्माण को एक ऐतिहासिक उपलब्धि और करोड़ों हिंदुओं की आस्था की जीत बताया। श्रद्धालुओं के इस समूह का नेतृत्व कर रहे प्रसिद्ध कथा व्यास रमन भाई शास्त्री ने भावुक होते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में विराजने के साथ ही भक्तों का 500 वर्षों का लंबा इंतजार अब समाप्त हो गया है। संकल्प हुआ पूरा, उमड़ा भक्ति का सैलाब कथा व्यास रमन भाई शास्त्री ने बताया कि उन्होंने वर्षों पूर्व यह संकल्प लिया था कि जब प्रभु श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा, तभी वह अपने समूह के साथ अयोध्या आकर दर्शन करेंगे और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा,आज हमारी निष्ठा और आस्था पूर्ण हुई है। अपने आराध्य को भव्य महल में विराजमान देखकर जो शांति मिल रही है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। बदलती अयोध्या की प्रशंसा अयोध्या के कायाकल्प पर चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं ने योगी और मोदी सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की। भक्तों ने कहा कि अयोध्या अब न केवल एक धार्मिक नगरी है, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से लैस एक विश्वस्तरीय तीर्थ बन चुकी है। चौड़ी सड़कें, चकाचौंध रोशनी, स्वच्छता और श्रद्धालुओं के लिए सुगम प्रबंध सरकार की दूरगामी सोच का परिणाम हैं।
प्रमुख रूप से रहे उपस्थित
इस धार्मिक यात्रा और कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप से निम्नलिखित गणमान्य लोग और श्रद्धालु शामिल रहे।रमन भाई शास्त्री कथा व्यास,मंसू भाई रामाणी मुख्य आयोजनकर्ता, माथुर भाई सह-आयोजक हिम्मत भाई रायानी, मुख्य यजमान नरेश भाई भलाणा, अतिथि/श्रद्धालु ,माथुर भाई सोहलिया,अतिथि/श्रद्धालु अंत में, सभी भक्तों ने एक स्वर में कहा कि अयोध्या आकर उन्हें न केवल आत्मिक शांति मिली है, बल्कि राष्ट्र के पुनरुत्थान का साक्षात अनुभव भी हुआ है।