जनपद अम्बेडकरनगर की 400 छात्राएं लखनऊ एक्सपोज़र विजिट पर रवाना

*जनपद अम्बेडकरनगर की 400 छात्राएं लखनऊ एक्सपोज़र विजिट पर रवाना*

 

 

*जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने केजीबीवी छात्राओं के बसों को दिखाई हरी झंडी, दो चरणों में होगा शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम*

 

 

अम्बेडकरनगर। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर के 04 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को एक्सपोज़र विजिट हेतु जनपद लखनऊ भेजा गया है। आज दिनांक 16-02-2026 को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा के०जी०बी०वी० कटेहरी, रामनगर, भियांव एवं जहांगीरगंज की छात्राओं को एक्सपोज़र विजिट हेतु बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। छात्राओं के साथ-साथ वार्डन एवं शिक्षिकाएँ, पी०आर०डी० कर्मी भी लखनऊ गए हैं जो वहां पर तारामंडल, जनेश्वर मिश्र पार्क, चिड़ियाघर का विजिट कराएंगे। एक्सपोज़र विजिट के प्रथम चरण में प्रत्येक कस्तूरबा विद्यालय से दो–दो बसों में कुल 400 छात्राओं को लखनऊ भेजा गया है। विजिट के दौरान छात्राओं को भोजन/जलपान की भी व्यवस्था की गई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि महानिदेशक द्वारा प्राप्त निर्देश एवं जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में उक्त एक्सपोज़र विजिट से छात्राओं को ज्ञानवर्धक स्थलों, शैक्षणिक स्थलों एवं धरोहरों का करीब से जानने का अवसर मिलेगा। इसी क्रम में द्वितीय चरण में अन्य 04 कस्तूरबा विद्यालयों का भी एक्सपोज़र विजिट दिनांक 17 फरवरी 2026 को कराया जाएगा।