स्काउट गाइड प्रतिभागियों ने सीखा टेन्ट पिचिंग, गाँठ और बंधन
बस्ती। स्काउट गाइड प्रतिभागियों ने सीखा टेन्ट पिचिंग, गाँठ और बंधन, कैम्प के औजार आदि के बारे में प्रशिक्षकों ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी, यह जानकारी देते हुए प्राचार्या डॉ अमिता सक्सेना ने बताया कि तीन दिवसीय स्काउट गाइड सोपानों का प्रशिक्षण वाकई में प्रतिभागियों में काफी परिवर्तन लाने वाला होता है, आगे के प्रशिक्षण के लिए भी सभी जरूरी औपचारिकता का पूरी तरह से प्रशिक्षकों द्वारा ध्यान रखा जा रहा है, यह विचार वह पीएमश्री नवोदय विद्यालय रुधौली के परिसर में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों द्वारा बनाये गए टेन्ट, गैजेट्स और रंगोली आदि का निरीक्षण करते हुए व्यक्त किया, लीडर ट्रेनर डॉ कुलदीप सिंह, लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय और एडवांस स्काउट मास्टर विजय कश्यप ने बच्चों को गाँठ बंधन गैजेट्स, स्काउट गाइड वर्दी, बिना बर्तन का भोजन बनाना, ध्वजारोहण, ध्वज की जानकारी, बीपी सिक्स, मीनार आदि बनाने के बारे में जानकारी दी, इस अवसर पर उप प्राचार्य राकेश शर्मा, स्काउट इंचार्ज आलोक कुमार सिंह, गाइड इंचार्ज सुनीता देवी, साक्षी मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।