महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या, 14 फरवरी 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए हालिया व्यापारिक समझौते को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर शनिवार को अयोध्या के गांधी पार्क, सिविल लाइंस में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।यह ट्रेड डील नहीं, थ्रेट डील है” : संजीव निगम प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी संजीव निगम ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारतीय कृषि बाजार को अमेरिकी हितों के लिए खोलकर देश के करोड़ों किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 18% टैक्स लगाएगा, जबकि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में टैक्स-फ्री एंट्री दी गई है। रूस से सस्ता तेल खरीदने पर पाबंदी की शर्त भारत की संप्रभुता का सीधा अपमान है। यह देश के स्वाभिमान को गिरवी रखने की एक बड़ी साजिश है। भ्रष्टाचार और दबाव में समझौते का आरोप जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति (एडवोकेट) ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या अडानी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और ‘एपस्टीन फाइल्स’ के खुलासों के दबाव में आकर ये समझौते किए जा रहे हैं? सरकार सदन में जवाब देने के बजाय भावनाओं का सहारा ले रही है।” उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि क्या भारत अब अपने फैसले खुद लेने में सक्षम नहीं है प्रदर्शन में ये रहे शामिल
विरोध प्रदर्शन के दौरान गायत्री मिश्रा, विद्या वर्मा, स्वर्णिम बर्मा, शारजहाँ मास्टर, यूके द्विवेदी, मोहम्मद इस्राइल, रामजी बर्मा, अखिलेश गौतम, विनोद रावत, चंद्रप्रकाश, इरफान, गुड़िया राईन अहमद, मोहम्मद सूफियान और रामचरण मौर्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।