कर्णेश्वर मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक 15 कोः तैयारियां तेज

कर्णेश्वर मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक 15 कोः तैयारियां तेज

बस्ती। सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक गायत्री शक्तिपीठ परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में संस्था के संस्थापक राजेश मिश्रा ने महाशिवरात्रि पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को श्री कर्णेश्वर मंदिर में सभी प्रकार के लोग, दोष व ग्रह बाधा से मुक्ति के लिए सामूहिक प्रार्थना व रुद्राभिषेक होगा।

आयोजन की समुचित व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सभी सहयोगियों व व्यवस्था प्रबंधन से जुड़े लोगों से सहयोग व कार्यक्रम की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए आग्रह किया गया।

कार्यक्रम संयोजक राजेश मिश्र ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण करना तथा सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन को सुदृढ़ करना है।

बैठक के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, धार्मिक विधानों तथा व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक राजेश मिश्रा सहित विशाल पाण्डेय, जगदम्बिका पाण्डेय, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, ओम प्रकाश ठाकुर, शैलेष कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, सौरभ कुमार बोस, सर्वेष श्रीवास्तव, राजेन्द्र गौड़, राजकुमार, मोनू , महेंद्र तिवारी, अनय पाण्डेय, दीनानाथ शुक्ल, शिवराम गुप्ता, राम मनोहर, कृष्णकांत समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ भक्तिमय वातावरण में अगले कार्यक्रम तक के लिए बैठक स्थगित किया गया।