फिल्म इक्का में सनी देओल और अक्षय खन्ना होंगे आमने सामने, मचने वाली है घमासान,,,,,,
अनुराग लक्ष्य, 8 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
अक्षय खन्ना के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि आगामी फिल्म इक्का अब बनकर तैयार हो गई है और जल्द ही उसे अब देखा जा सकता है। क्योंकि जिस तरह टीजर दिखाया जा रहा है उस से तो यही साबित हो रहा है कि अक्षय खन्ना सनी देओल के डैशिंग फॉर्मर्मेंस के सामने बाज़ी जीतने के लिए तैयार हैं।
आपको बताते चलें कि 2026 के जनवरी और फरवरी माह में भी अभी तक कोई ऐसी फिल्म नहीं आई है जो यादगार साबित हो। इसलिए इससे यह साबित हो रहा है कि जिस तरह 2025 के फरवरी में फिल्म छावा रीलीज होते ही घमासान मचा था, उसी तरह अब 2026 के फरवरी में अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का से ही कुछ बॉक्स ऑफिस में भूचाल आ सकता है।
अभी तक जितने भी सिने दर्शकों ने इक्का का टीजर देखा है, वोह तो यही कह रहे हैं कि पैसा वसूल वाली फिल्म आ रही है जिसका नाम है इक्का ।
निश्चित तौर पर सनी देओल एक बेहतर अभिनेता हैं और उनकी फिल्में भी इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ज़ोरदार कमाई कर रही हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ अभी तक अक्षय खन्ना का जुनूनी अवतार दर्शकों के दिलों से उतरा नहीं है। जिसकी वजह से दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। जिसमें अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले अभिनेता को फिर एक नए अवतार में देख सकें।
टीजर में जिस तरह से अक्षय खन्ना की इंट्री दिखाई गई है उससे तो यही साबित हो रहा है कि फिल्म इक्का रिलीज़ होते ही नया इतिहास रचेगी ।