बस्ती 11अगस्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष प0 रामदुलारे पाठक तथा प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य प0रघुवंश उपाध्याय के आसमयिक निधन पर मालविया मार्ग पर स्थित ब्राह्मण महासभा परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया रा0 अध्यक्ष प0अशोक शुक्ल ने कहा कि दोनों ही विभुतियों का सामाजिक योगदान के कारण ही समाज में विशिष्ट पहचान बनाई समाज के उत्थान में दोनों लोगों का विशेष योगदान रहा है।
राष्ट्रीय महामंत्री प0 शम्भू नाथ मिश्र तथा संयुक्त मंत्री प0 विजय बिहारी तिवारी ने संगठन में साथ साथ कार्य करने के दौरान अनेक यादगार बातों को साझा करते हुए अत्यंत भावुक रुंधे गले से श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
शोकसभा में डा0 वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, नरेंद्र बहादुर उपाध्याय, विभुति प्रसाद पाण्डेय, एस एन शुक्ल,राम विहारी तिवारी, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, आलोक कुमार मिश्र, गोपेश्वर त्रिपाठी, विपिन शुक्ल, संजय कुमार शुक्ल, डा0 के के उपाध्याय, राजेश्वर तिवारी,अजय कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार शुक्ल, अच्युतानंद शुक्ल, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, लल्लू पाण्डेय, राधेश्याम तिवारी, नवीन दूबे, विष्णु मणि उपाध्याय, अमितेश कुमार द्विवेदी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे, सभी सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।