अयोध्या: राज्यपाल ने किया 35 फीट ऊँची श्रीराम प्रतिमा का अनावरण, रामायण विश्वविद्यालय को बताया मानवीय मूल्यों का केंद्र

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उत्सव का आयोजन किया गया। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रशासनिक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थापित 35 फीट ऊँची भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान वैदिक छात्रों के रामरक्षास्रोत पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
आधुनिकता और परंपरा का संगम है यह विश्वविद्यालय: राज्यपाल
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में वास्तविक ऊँचाई केवल मानवीय मूल्यों से ही हासिल की जा सकती है। उन्होंने महर्षि महेश योगी जी की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल उपाधियां बाँटने का संस्थान नहीं, बल्कि मानव विकास का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरेगा। 500 करोड़ की लागत से बना ‘हाईटेक’ कैंपस लगभग 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार हो रहा यह विश्वविद्यालय तकनीक और परंपरा का अनूठा उदाहरण है। स्मार्ट क्लास से लेकर डिजिटल रिसर्च तक, यह कैंपस पूरी तरह टेक्नोलॉजी से लैस है। प्रशासनिक भवन के ऊपर स्थापित यह प्रतिमा अब विश्वविद्यालय की नई पहचान बन गई है। सर्वांगीण विकास ही मुख्य उद्देश्य कुलाधिपति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में यह संस्थान भारतीय सोच और आधुनिक शिक्षा का संतुलित मॉडल बनेगा। यहाँ छात्र केवल डिग्री नहीं लेंगे, बल्कि तकनीकी ज्ञान और शोध के साथ अपने चरित्र का भी निर्माण करेंगे। अवध और रामायण विश्वविद्यालय के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता (MoU) कार्यक्रम के दौरान डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत दोनों संस्थान भारतीय ज्ञान परंपरा और शोध कार्यों में सहयोग करेंगे। सांस्कृतिक गतिविधियों और भावातीत ध्यान (Transcendental Meditation) को बढ़ावा दिया जाएगा। शिक्षकों और शोधार्थियों को साझा शैक्षणिक मंच उपलब्ध होगा। प्रमुख उपस्थित जन कार्यक्रम में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश प्राचार्य संघ के अध्यक्ष डॉ. मणि शंकर तिवारी और कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर ट्रस्टी राहुल भारद्वाज, पंकज शर्मा, कुलसचिव गिरीश छिमवाल, मुख्य वित्त अधिकारी वरुण श्रीवास्तव, आलोक प्रकाश श्रीवास्तव और अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।