*पुलिस अधीक्षक ने मकर संक्रांति मगहर मेला के दृष्टिगत किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर – पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज दिनाँक 14.01.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मगहर मेला के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मगहर मेला स्थल का निरीक्षण किया।
*निरीक्षण के दौरान दिए गए दिशा-निर्देश*
– मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, उनके सुगम एवं सुरक्षित आवागमन, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।
– मेला प्रबंधन समिति तथा मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण से वार्ता कर मेला अवधि के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
– मेला स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा श्रद्धालुओं को सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु वातावरण उपलब्ध कराया जाए।