अयोध्या बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन, फूंका पुतला

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रही हिंसा और मंदिरों के विध्वंस के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) की अयोध्या इकाई ने गांधी पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वहां की प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
मानवता के खिलाफ अपराध: अनिल प्रजापति जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं के घरों पर हमले, मंदिरों को तोड़ना और महिलाओं-बच्चों के साथ हिंसा करना मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाना चाहिए ताकि वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि वह इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़े कदम उठाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुके, तो आम आदमी पार्टी अपने आंदोलन को और उग्र करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अयोध्या प्रभारी संजीव निगम, जिला महासचिव सुनील कुमार मौर्य, यूके द्विवेदी, गायत्री मिश्रा, हर्षवर्धन कोरी, मनोज मिश्रा, विद्या वर्मा, गुड़िया राईन, राजीव पाठक, मोहम्मद इसराइल, संदीप पटेल, शारजाह मास्टर, विनोद रावत, हैदर अली, नीलेश चतुर्वेदी, स्वर्णिम वर्मा, रामजी वर्मा और संजय पाठक सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।