महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। रामलला की पावन नगरी अयोध्या इन दिनों भक्ति के रस में सराबोर है। यहाँ विश्व मंगलम सेवा संस्थान की ओर से भव्य श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान सहित देश के विभिन्न कोनों से आए हजारों श्रद्धालु प्रभु भक्ति का आनंद ले रहे हैं। धर्म और संस्कारों का संगम
संस्थान के अध्यक्ष एवं प्रमुख गिरिश माणकचंदानी ने बताया कि रामनगरी में इस पावन कथा का आयोजन प्रभु श्रीराम की असीम कृपा से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य तीर्थ स्थलों पर कथा व धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जनमानस को सनातन धर्म और संस्कारों से जोड़ना है। श्रद्धालुओं के लिए यह दोहरा सौभाग्य है कि वे कथा श्रवण के साथ-साथ दिव्य अयोध्या के दर्शन भी कर रहे हैं। भक्ति के साथ अयोध्या भ्रमण महोत्सव की व्यवस्था इस प्रकार की गई है कि श्रद्धालु एक समय कथा का लाभ उठाते हैं और दूसरे समय अयोध्या की दिव्यता को करीब से देख रहे हैं। श्रद्धालु सरयू स्नान के साथ श्रीरामलला, कनक भवन और हनुमानगढ़ी जैसे पौराणिक स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। संस्थान द्वारा सभी आगंतुकों के लिए भोजन, आवास और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पूज्य व्यास जी का मार्गदर्शन यह संपूर्ण आयोजन संस्था के संस्थापक संरक्षक श्रद्धेय मदन मोहन जी महाराज (पूज्य व्यास जी) के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान संरक्षक रमेश प्रधान, अध्यक्ष गिरिश माणकचंदानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन खण्डेलवाल और महामंत्री राजेश रावत सहित पूरी टीम जुटी हुई है। प्रमुख सहयोगियों की भूमिका आयोजन में कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, मंत्री कमलेश बागड़ी, उपाध्यक्ष जे.पी. गुप्ता, कैलाश चन्देलिया, प्रकाश मेघी, संतोष कुमार शर्मा और संगठन मंत्री रामावतार डिंगराच की सक्रिय भूमिका रही। वहीं, प्रचार मंत्री महेश गुप्ता तथा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती संतोष गुप्ता एवं मंत्री श्रीमती मधु माहेश्वरी ने भी व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग प्रदान किया।