नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू शाही की माता के निधन पर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जताया शोक
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर – नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष पप्पू शाही की माता जी के निधन पर शनिवार को डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और इस कठिन समय में धैर्य रखने की सांत्वना दी।
डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि माता का जाना परिवार के लिए एक ऐसा शून्य है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। संस्कारवान मां के आशीर्वाद से ही व्यक्ति समाज में शिखर तक पहुंचता है।

इस दौरान डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम, आशुतोष पांडे सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य नागरिक और समाजसेवी भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा और पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में इस दुखद घड़ी को लेकर शोक की लहर व्याप्त दिखी।