दो कुल पवित्र होते हैं,
बालिकाओ के संस्कारित होने से-कुलदीप सिंह यादव
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) आर्य समाज नई बाजार बस्ती एवं स्वामी दयानंद विद्यालय सुर्तीहट्टा बस्ती के संयुक्त तत्वावधान मे आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को समर्थ एवं सशक्त बनाना है। यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि इस शिविर में बालिकाओं को यज्ञ, योग, सर्वांग सुन्दर व्यायाम, जूडो कराटे, लेजियम, लाठी, तलवार आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ से हुआ तत्पश्चात पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप सिंह यादव जी, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष डाक्टर रोली सिंह जी, कामना पाण्डेय जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति बस्ती, योग शिक्षिका किरन जायसवाल एवं ओमप्रकाश आर्य के कर कमलो द्वारा हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि बेटियों के संस्कारित होने से दो कुल पवित्र होते हैं। एक समर्थ बेटी समृद्ध राष्ट्र की नींव होती हैं। उन्होंने वैदिक साहित्य और अंग वस्त्र देकर अतिथियों का सम्मान किया।
संचालक आदित्यनारायण गिरि ने बताया कि बलिया से महिला प्रशिक्षिकाओं के नेतृत्व में बालिकाएं प्रशिक्षित होंगी। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है। दिनांक 3जनवरी को इस शिविर का समापन होगा। कार्यक्रम में नितेश कुमार, अनीशा मिश्रा, महक मिश्रा, अरविन्द श्रीवास्तव, दिनेश मौर्य, अंशिका पाण्डेय, स्वप्नल, ज्योति सोनी, शिवांगी आदि ने बच्चों के भोजन प्रशिक्षण का समुचित प्रबंध किया।