
कुदरहा।
ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार कार्यक्रम के अंतर्गत बी आर सी कुदरहा पर ब्लॉक के समस्त पूर्व माध्यमिक, कंपोजिट विद्यालयों के 86 बच्चों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सी पी गोंड ने की। टॉप फाइव बच्चों में *पूर्व माध्यमिक विद्यालय गाना से कमलनयन ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय बानपुर से रामानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसाव से राकेश, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेल्हवा से अनुज, गौरी कुमारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबाह और मान्या सोनकर पी एम श्री विद्यालय पाऊं* ने जनपद स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया,यह सभी बच्चे जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए अपने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों के साथ प्रतिभाग करेंगे। बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, प्रतियोगिता के सफल आयोजन में ब्लाक के समस्त ए.आर.पी. अंकित कुमार सिंह, रामगोपाल, जैनेंद्र प्रताप, शालू सिंह एवं संजय कुमार पांडे तथा ब्लॉक के विभिन्न शिक्षक साथी जिसमे डॉ अनूप कुमार सिंह, डॉ सुनील कुमार यादव विवेकानंद, अनिरुद्ध कुमार, राजेश कुमार, नरेंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह,रामचंद्र पांडे, दीनानाथ, सुभाष चंद्र, पवन कुमार, अर्चना मिश्रा, आरती यादव सहित विभिन्न शिक्षक साथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया है।।