एससो छावनी जनार्दन प्रसाद,एसओजी, स्वाट व सर्विलांस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 03 शातिर लुटेरे गिरफ्तार….
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) थाना छावनी के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम बभनगावा में एक महिला से करीब 48,000 हज़ार रूपये लूट लिया गया था, जिसके संबंध में थाना छावनी पर मु०अ०सं० 297/2025 धारा 304 BNS पंजीकृत किया गया था।थाना छावनी पुलिस,
एसओजी, स्वाट व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही द्वारा उक्त मुकदमें से संबंधित वांछित अभियुक्तों हर्षित कुमार रंजन पुत्र यज्ञ प्रसाद निवासी रेवरादास थाना हरैया उम्र करीब 20 वर्ष , बृजेश कुमार पुत्र स्व० शोभनाथ निवासी रेवरादास थाना हरैया उम्र करीब 19 वर्ष , राजकुमार उर्फ लड्डू लाल पुत्र कुन्नू लाल निवासी रेवरादास थाना हरैया जिला बस्ती उम्र करीब 20 वर्ष को रहमतुल्ला के बंद मुर्गी फार्म के पास साबित अली के बाग राम जानकी रोड से लूट का सामान, रूपया व लूट की घटना में प्रयुक्त होने वाले दो पहिया वाहन के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना छावनी पर पंजीकृत मु०अ०सं० 297/2025 धारा 304 में धारा 309(4), 317(2) BNS व 207 M.V Act को बढाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
बरामदगी का विवरण-*
1. 48000/- रूपया (लूट का)
2. 03 अदद बचत खाता पासबुक, 01 हैंडबैग ।
3. 01 BLO कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 मुफ्त उपचार कार्ड, 01 आधार कार्ड ।
4. 01 एंड्राइड मोबाइल (सैमसंग कंपनी)।
5. 01 मोटरसाइकिल प्लैटिना (वाहन सं0 UP72 S 9350)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद , उ०नि० चंदन कुमार स्वाट टीम प्रभारी , निरीक्षक विकास यादव एसओजी प्रभारी ,
उ०नि० शेषनाथ यादव सर्विलांस टीम , व०उ०नि० सत्येंद्र यादव , उ०नि० शशि शेखर सिंह , उ०नि० सभाजीत मिश्रा , उ०नि० शोभा यादव , हे०का० विनोद यादव , हे०का० रामायण धर दुबे , का० धनवंत गुप्ता, का० केशव यादव , हे०का० पवन तिवारी , का० किशन सिंह , का० शुभेंद्र तिवारी , का० अभिलाष प्रताप सिंह , हे०का० रमेश यादव , हे०का० इरशाद , हे०का० अभय उपाध्याय एसओजी , हे०का० सत्येंद्र सिंह , हे०का० देवेश यादव , का० संतोष यादव सर्विलांस टीम मौजूद रहे।