राष्ट्र रक्षा ही,धर्म रक्षा” Rss सरकार्यवाह होसबाले

 

संतकबीरनगर।हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद में एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी रहे। सामाजिक एकता, राष्ट्रहित और संगठनात्मक चेतना पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत कबीर मठ मगहर के महंत विचार दास ने किया।प्राचार्या सुनीता त्रिपाठी ने सुन्दर ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि चरित्र निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। भारत की सांस्कृतिक जड़ें एक हैं, उपासना पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन हमारे पूर्वज और मूल एक ही हैं। उन्होंने समाज के समक्ष सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मंगलवार को कहा कि चरित्र निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है।और संगठित समाज ही राष्ट्र को परम वैभव पर ले जा सकता है।उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक जड़ें एक हैं। उपासना पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन हमारे पूर्वज और मूल एक ही है। यहां राष्ट्र की रक्षा ही धर्म की रक्षा है, क्योंकि धर्म केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है।
केवल व्यक्ति का अच्छा होना पर्याप्त नहीं
सरकार्यवाह ने कहा कि संघ इस प्राचीन राष्ट्र को आधुनिक काल में परम वैभव पर ले जाने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने संघ संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार के विचारों को रेखांकित करते हुए स्पष्ट किया कि केवल व्यक्ति का अच्छा होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसमें राष्ट्रबोध और समाज बोध होना भी आवश्यक है।
व्यक्तिगत चरित्र से राष्ट्रीय चरित्र को लक्ष्य बनाकर ही संघ और शाखा की संकल्पना की गई है।
सम्मेलन मंगलवार को शेखर मैरिज लॉन, बड़गो, खलीलाबाद में आयोजित हुआ।आयोजन सरौली मंडल तामेश्वरनाथ खंड द्वारा की गई।जनपद भर के हिंदू संगठनों में इस सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन में साधु-संत सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धिजीवी समेत आमजन की व्यापक सहभागिता रही। इसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी बंधुत्व, सहयोग तथा सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करना है।

कार्यक्रम स्थल को भगवामय रूप में सजाया गया है। मंच पर प्रभु श्रीराम की आकर्षक झांकी सजाई गई।वहीं छात्राओं द्वारा सुंदर रंगोली व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किया गया। इस सम्मेलन से हिंदू समाज में नई ऊर्जा, जागरूकता और एकता का संदेश प्राप्त हुआ है।इस मौके पर क्षेत्र प्रचारक श्री अनिल जी,प्रांत प्रचारक श्री रमेश जी,सह प्रांत प्रचारक श्री सुरजीत जी, प्रांत प्रचार प्रमुख श्री सुनील जी,प्रांत प्रचारक प्रमुख श्री अवधेश जी,विभाग प्रचारक श्री रिषी जी,जिला प्रचारक श्री धीरज जी समेत सम्मानित जनप्रतिनिधि के अलावा हजारो की संख्या में हिन्दू जनमानस की मौजूदगी रही।