ज़ब्त वाहनों की नीलामी 24 दिसम्बर को
बहराइच 16 दिसम्बर। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध मद्य निष्कर्षण एवं बिकी के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों द्वारा मदिरा के परिवहन में पकड़े/जब्त 09 वाहनों की नीलामी 24 दिसम्बर 2025 को अपरान्ह 02ः00 बजे से तहसील सदर, आबकारी गोदाम में प्रस्तावित है। इच्छुक व्यक्ति 24 दिसम्बर 2025 को ससमय तहसील सदर स्थित आबकारी गोदाम में उपस्थित होकर नीलामी प्रकिया में भाग ले सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला आबकारी अधिकारी, बहराइच के कार्यालय एवं आबकारी निरीक्षकों से सम्पर्क किया जा सकता है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः