*सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का प्रदर्शन, आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग*
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर, 15 दिसंबर 2025 – सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने खलीलाबाद कलेक्ट्रेट सभागार के पास स्थित फील्ड में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र जिला अधिकारी को सौंपा।
*आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग*
संघ का कहना है कि अब तक प्रत्येक वेतन आयोग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बढ़ोतरी का लाभ दिया जाता रहा है, लेकिन आठवें वेतन आयोग से उन्हें बाहर कर दिया गया है, जो उनके साथ घोर अन्याय है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी आठवें वेतन आयोग के लाभार्थियों में शामिल करने की मांग की।
*चेतावनी दी गई*
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो वे आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों का कहना है कि यह लड़ाई केवल पेंशन के लिए नहीं है, बल्कि यह उनके अधिकारों की लड़ाई है