नदी में कूदने वालों की जान बचाने वाले नाविक को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

*नदी में कूदने वालों की जान बचाने वाले नाविक को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित*

 

जितेन्द्र पाठक

संतकबीरनगर, 15 दिसंबर 2025 – पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने राप्ती नदी पुल करमैनी घाट पर आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा चुके 10 से अधिक लोगों को अपनी जान की परवाह किए बिना तत्परता, साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए जान बचाने वाले नाविक संदीप साहनी को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

*पुलिस अधीक्षक ने की साहस की सराहना*

पुलिस अधीक्षक ने नाविक के इस साहसिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं तथा आपदा की स्थिति में मानव जीवन की रक्षा के प्रति सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।