मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत: अनियंत्रित वाहन ने अधेड़ को कुचला, मौके पर दम तोड़ा

मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत: अनियंत्रित वाहन ने अधेड़ को कुचला, मौके पर दम तोड़ा

 

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ में एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर प्रतापगढ़ सिटी के चक्काजी मोहल्ले के पास हुई। मृतक की पहचान कटरा मेदिनीगंज निवासी 55 वर्षीय रामराज धैकार पुत्र मियादीन के रूप में हुई है। रामराज नल्ला-चूड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। आज सुबह लगभग 7:15 बजे, रामराज साइकिल से सुखपाल नगर के पास किसी स्थान से सामान खरीदकर फेरी लगाने जा रहे थे। तभी एक अनियंत्रित मैजिक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पीआरबी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) के आशुतोष पांडे और चालक लाला भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रतापगढ़ सिटी चौकी को सूचित किया। सिटी चौकी से सिपाही धनंजय और सिपाही रत्नेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की सहायता से शव को जिला मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक रामराज के दो बेटे हैं, जिनका नाम नौरंगीलाल और गेंदालाल है।