*खलीलाबाद में ‘राजवाड़ा रेस्टोरेंट’ का शानदार आगाज़, पूर्व विधायक जय चौबे ने किया उद्घाटन*
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के मनियरा में आज एक नए और भव्य भोजनालय ‘राजवाड़ा रेस्टोरेंट’ का शानदार शुभारंभ किया गया। रेस्टोरेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जय चौबे ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
*स्वागत और शुभकामनाएं*
रेस्टोरेंट के मालिक राम सिंह चौधरी के नेतृत्व में, उनकी टीम ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जय चौबे का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पूर्व विधायक जय चौबे ने इस अवसर पर राम सिंह चौधरी को रेस्टोरेंट के सफल संचालन के लिए बहुत-बहुत बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
*उपस्थित लोग*
इस भव्य आयोजन के दौरान प्रधान कौशल चौधरी, केसी पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, रमेश चौधरी, अवदेश सिंह, अभय नंद सिंह, अजय पाण्डेय, संदीप सिंह, मयंक सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।