ढाबे के पास हमला, एक गंभीर घायल, अज्ञात हमलावरों ने हॉकी-रॉड से पीटा, गाड़ी भी तोड़ी

ढाबे के पास हमला, एक गंभीर घायल, अज्ञात हमलावरों ने हॉकी-रॉड से पीटा, गाड़ी भी तोड़ी

 

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली इलाके में चिलबिला स्थित राजपूत ढाबे के पास अज्ञात हमलावरों ने जमकर उत्पात मचाया। सोमवार देर रात हुई इस घटना में प्रवीण मिश्र और उनके साथियों पर हॉकी, रॉड व डंडे से हमला किया गया। मारपीट में सत्यम मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने पीड़ितों की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रवीण मिश्र और उनके साथी किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे। इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रवीण कुमार मिश्र, जो पूरे बेनीराम गांव के निवासी हैं, ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे वे राजकीय पॉलिटेक्निक स्कूल चिलबिला, प्रतापगढ़ के पास स्थित राजपूत ढाबे से खाना खाकर निकले थे। तभी एक काली गाड़ी में सवार पांच अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए उन पर और उनके साथ सत्यम मिश्र व शिवम पर जानलेवा हमला कर दिया। ढाबे के कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। नगर कोतवाल सुभाष यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।