गन्ना लदी वाहनों पर कार्यवाही एक ट्रैक सीज एवं तीन स्कूली वाहन सीज तीन ट्रकों का हुआ चालान
बस्ती – परिवहन आयुक्त के सख्त निर्देशों पर बिना फिटनेस स्कूली वाहनों एवं ओवर लोड गन्ना लदी वाहनों पर परिवहन विभाग की लगातार कार्रवाई चल रही है, इसी क्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, सुरेश मौर्य क्षेत्राधिकारी हरैया , थानाध्यक्ष हरैया के साथ ओवरलोड गन्ना ढोने वाले ट्रक ,ट्रैक्टर ट्राली और डाला के विरुद्ध संयुक्त अभियान में एक ट्रक थाना हरैया में निरुद्ध किया गया व तीन ट्रक व एक ट्रैक्टर का चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा यात्री कर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा तीन वाहन निरुद्ध किए गए व पांच वाहनों का चालान की कार्रवाई की गई। तथा बिना फिटनेस एवं बिना परमिट चल रहे तीन स्कूलवाहन को चेक कर सीज किया गया।
आरटीओ प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधक एवं गन्ना वाहन मालिकों से अपील किया कि वैध कागजात से ही स्कूल वाहन का संचालन करें एवं ओवर हाईट एवं ओवर लोड वाहन सड़क पर न चलाए, अन्यथा की स्थिति में वाहन सीज कर कार्यवाही होगी।