एक माह बाद भी पूर्व एडीओ की नेमप्लेट: बिहार ब्लॉक में वर्तमान एडीओ ने नहीं बदलवाया नाम

एक माह बाद भी पूर्व एडीओ की नेमप्लेट: बिहार ब्लॉक में वर्तमान एडीओ ने नहीं बदलवाया नाम

 

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

बिहार ब्लॉक के एडीओ पंचायत कार्यालय में एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पूर्व अधिकारी विमलेश मिश्रा की नेमप्लेट लगी हुई है। वर्तमान एडीओ पंचायत आनंद मोहन ने अभी तक इसे नहीं बदलवाया है। पूर्व एडीओ पंचायत विमलेश मिश्रा का स्थानांतरण हुए एक माह से अधिक का समय हो गया है। इसके बावजूद, कार्यालय के बाहर लगी नेमप्लेट पर उनका ही नाम अंकित है, जबकि वर्तमान में आनंद मोहन इस पद पर कार्यरत हैं। इस स्थिति से वर्तमान एडीओ पंचायत आनंद मोहन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। यह लापरवाही ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालयों को चालू कराने जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति उनकी गंभीरता पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। इस संबंध में एडीओ पंचायत आनंद मोहन ने बताया कि पेंटर नहीं मिलने के कारण नेमप्लेट नहीं बदली जा सकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसे जल्द ही बदलवा दिया जाएगा।