17 दिसम्बर को आयोजित होगा पेंशनर्स दिवस

17 दिसम्बर को आयोजित होगा पेंशनर्स दिवस

बहराइच 09 दिसम्बर। जनपद स्तर पर राज्य सरकार के पेंशनरों की समस्याओं की सुनवाई एवं निराकरण के लिए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 दिसम्बर 2025 को अपरान्ह 12ः30 बजे से विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि जनपद स्तर पर आयोजित पेंशनर्स दिवस के अवसर पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक पेंशनर्स की समस्याओं का निराकरण कराया जा सके।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः